देश विदेश
बिजली लाइन में मेंटेनेंस के चलते आज फिर होगी लाइट गुल

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कोलार डिवीजन के अमले द्वारा मंगलवार यानी 19 दिसंबर को बिजली लाइन में मेंटेनेंस का काम आज भी जारी रहेगा। जिसके चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक राजधानी भोपाल के कई इलाकों में बिजली की कटौती होगी।सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक दानिश कुंज, सिद्धांता हॉस्पिटल, जैन मंदिर, बंजारी सी सेक्टर, सिद्धि समृद्धि कॉलोनी, विराशा हाइट, जेके टाउन, शारदा रिसोर्ट के आसपास बिजली कटौती होगी।
बतादें कि, कोलार सिक्स लेन प्रोजेक्ट की जद में आ रही बिजली लाइनों, खभों की शिफ्टिंग की जा रही है। जिसके चलते आज 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी।




