क्राइमप्रादेशिक समाचार

बाइक की डिक्की से बरामद किया लाखों रुपये कैश

कोरबा. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में दीपका थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने बाइक की डिक्की 9 लाख रुपये नगद जब्त किया है. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कैश बरामद किया है. वहीं पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम राकेश कुमार सिंह, तालिबपुर थाना, बैरिया जिला, बलिया, उत्तर प्रदेश का होना बताया. फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 102 के तहत विधिवत जब्ती की कार्रवाई की है.

बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते राज्य में आदर्श आचार सहिंता लागू है. इस बीच कैश फ्लो को रोकने के लिए प्रदेशभर में पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है. प्रदेश के हर जिले में पुलिस कैश समेत अन्य सामान जब्त कर रही है. मंगलवार को ही राजधानी रायपुर ने भी चेकिंग अभियान चलाया. अब तक जांच के दौरान पुलिस ने सोना-चांदी और कैश मिलाकर कुल 5 करोड़ 21 लाख की जब्ती की है.

पुलिस के मुताबिक रायपुर जिले में पिछले 2 महीने की कार्रवाई में 5 करोड़ 21 लाख रुपये जब्त किए हैं. जिसमें 3 करोड़ 26 लाख रुपये के सोना-चांदी के अलावा बहुमूल्य धातु और करीब 1 करोड़ 95 लाख नगद शामिल है. जिला प्रशासन की ओर से गठित विशेष टीम की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है. चुनाव आयोग के निर्देश पर टीम राष्ट्रीय राजमार्गों और शहर के बाहरी क्षेत्रों में निगरानी रख रही है जिसके कारण लगातार नकद रुपये बरामद हो रहे हैं.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button