देश विदेश

विकराल रुप में नदियां, बारिश-बाढ़ से 7 राज्यों में आफत, सैकड़ों गांव जलमग्न

राजस्थान के अजमेर में बोराज बांध का एक हिस्सा टूटने से भारी जलभराव हो गया है। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है, हालांकि बारिश कुछ समय के लिए थमी है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं और इससे फजिल्का, गुरदासपुर और लुधियाना जैसे क्षेत्रों में संकट बना हुआ है। बाढ़ के कारण पंजाब में अब तक 45 लोगों की जान जा चुकी है और 1,655 गांव प्रभावित हैं। लाखों लोग बेघर हुए हैं, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, और बड़े पैमाने पर फसलें बर्बाद हो गई हैं।
हरियाणा में हालात बेकाबू

हरियाणा में भी हालात गंभीर हैं। घग्गर और मारकंडा नदियों के जलस्तर ने कई जिलों में तबाही मचाई है। बहादुरगढ़ में सेना को बुलाना पड़ा है और 3,000 लोग घरों में फंसे हुए हैं। कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। झज्जर में राहत कार्य तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को बारिश और उससे जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत की खबर है।
भूस्खलन और भारी बारिश की मार झेल रहा जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में भी हालात सामान्य नहीं हैं। भूस्खलन और भारी बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी बंद है। कई अन्य सड़कों पर भी आवाजाही बंद है। माता वैष्णो देवी यात्रा अब भी स्थगित है। स्कूल-कॉलेजों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। वहीं झारखंड के धनबाद में एक वैन खदान में गिर गई, जिसमें चार लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

देशभर में मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात और बिगड़ सकते हैं। सभी राज्यों में राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया गया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button