छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

प्रतिबंध के बाद भी बीच सट्टेबाज लगा रहे लोकसभा चुनाव के लिए बोली, महादेव

रायपुर। केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 के नवंबर में सट्टेबाजी में लिप्त आनलाइन महादेव एप सट्टा एप सहित अन्य को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बावजूद आज भी महादेव एप, अन्ना रेडी एप चल रहे हैं। संसदीय चुनाव की घोषणा के साथ ही एप पर सट्टेबाजी का भाव लगना शुरू हो गया है।

आनलाइन सट्टा बाजार का अनुमान है कि भाजपा 400 पार नहीं जा पाएगी। सट्टा बाजार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 43 सीटें देने का अनुमान जता रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड और दिल्ली में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने का अनुमान भी शामिल है। भाजपा एक तरफा जीतेगी, लेकिन 543 में से 331 सीटें ही खाते में आएगी। वहीं सरकार बनाने का दावा कर रही कांग्रेस 43 सीट पर सिमटेगी।
पुलिस, ईडी और ईओडब्ल्यू कर रही जांच

भिलाई के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को महादेव आनलाइन सट्टा एप संचालित करते हैं। ये दुबई सहित अन्य जगहों में रह कर सट्टा संचालित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के साथ ईडी और ईओडल्यू भी अब कार्रवाई में जुट गई है। इसमें कुछ लोगों को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

सट्टा बाजार का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। पिछले चुनाव में दो सीटें बस्तर और कोरबा जीतने वाली कांग्रेस इस बार जीरो पर रहेगी। वहीं भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
दूसरे राज्यों की यह है स्थिति

सट्टा बाजार के चल रहे भाव के अनुसार छत्तीसगढ़ के अलावा बीजेपी को गुजरात में 26 सीट, राजस्थान में 23-25 सीट, मध्य प्रदेश में 29 सीट, उत्तराखंड में पांच, दिल्ली में सात और हिमाचल प्रदेश में चार सीट मिल रही है। वहीं सट्टा बाजार भाजपा को छत्तीसगढ़ 60-80 पैसे, राजस्थान में एक रुपये, गुजरात में 40-50 पैसे, दिल्ली में 50-60 पैसे का भाव दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button