देश विदेशफ़िल्मी जगत

पेरेंट्स को भी नहीं थी खबर, चुपचाप लिया था श्रद्धा ने करण सिंह ग्रोवर से तलाक

टीवी से फिल्म इंडस्ट्री तक पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा निगम का आज 46वां जन्मदिन हैं। श्रद्धा निगम का जन्म 1 अक्टूबर 1979 को हुआ था। अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरती से उन्होंने फिल्मों और सीरियल्स में अलग पहचान बनाई। जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

श्रद्धा निगम ने अपने करियर की शुरुआत बड़े पर्दे से की थी। साल 1997 में उन्होंने मलयालम फिल्म पूनिलामझा से डेब्यू किया। इससे पहले वह अपने दम पर फिल्म में छोटी भूमिका निभा चुकी थीं। हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू साल 2000 की हिट फिल्म जोश से हुआ। इसके बाद उन्होंने आगाज, आजाद, अशोका, द ट्रुथ, अथाडे ओका संयम, पार्टिशन, से सलाम इंडिया और जैक एन झोल जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2010 में रिलीज़ फिल्म लाहौर उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई।
श्रद्धा निगम का करियर

फिल्मों के अलावा श्रद्धा ने छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने टीवी शो चूड़ियां से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया और इसके बाद कृष्णा अर्जुन, कहानी घर-घर की, थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान, देखो मगर प्यार से, तू कहे अगर, साथिया, मानो या ना मानो और जीना इसी का नाम है जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। इसके अलावा वह नच बलिए 3 और सा रे गा मा पा चैलेंज 2007 जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं।
श्रद्धा निगम की निजी जिंदगी

जहां उनके करियर ने उन्हें शोहरत दिलाई, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। टीवी इंडस्ट्री में काम करते-करते उनकी मुलाकात मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और महज एक साल में ही दोनों का तलाक हो गया। खास बात यह रही कि श्रद्धा ने अपने तलाक की जानकारी अपने माता-पिता तक को नहीं दी थी।

श्रद्धा निगम ने की दूसरी शादी

करण से अलग होने के बाद श्रद्धा की जिंदगी में एक्टर मयंक आनंद की एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात टीवी शो के दौरान हुई थी। साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली और तब से एक-दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। श्रद्धा निगम भले ही अब फिल्मों और सीरियल्स से दूर हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनका सफर और व्यक्तिगत जीवन दोनों ही फैंस के लिए चर्चा का विषय बने रहते हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button