खेल जगत

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा, ‘अगर ऐसा हुआ तो दर्शक IPL छोड़कर PSL देखेंगे’,

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान में 11 अप्रैल से पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज होगा। वहीं भारत में इस समय आईपीएल 2025 खेला जा रहा है। पाकिस्तान में कल होने वाले इस लीग को लेकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने कहा कि अगर हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो दर्शक आईपीएल छोड़ पीएसएल देखेंगे। पाकिस्तान की टीम का हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ऐसे में हसन अली का मानना है कि अगर हम लोग पीसीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो दर्शक आईपीएल की जगह पाकिस्तान सुपर लीग देखने के लिए उमड़ पड़ेंगे। उन्होंने यह भी माना है कि पाकिस्तान की खराब प्रदर्शन के कारण इस लीग की लोकप्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं। लेकिन इस बार फैंस को खुश करने की पूरी कोशिश करेंगे।

हसन अली ने कहा कि अगर हम पीएसएल में अच्छा खेलेंगे और लोगों का मनोरंजन करेंगे, तो वे आईपीएल छोड़कर हमें देखेंगे। ये सब हमारे प्रदर्शन पर निर्भर करता है। जब पाकिस्तान की टीम अच्छा नहीं खेलती, तो लोग पीएसएल में भी कम दिलचस्पी लेते हैं। लेकिन हम इस बार अच्छा प्रदर्शन करके अपने फैंस को खुश करेंगे। हसन अली ने अब तक पीएसएल में तीन फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। इस दौरान उन्होंने 82 मुकाबले में 108 विकेट लिए हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज 11 अप्रैल को होगा। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 18 मई को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 10वां सीजन होगा। जिसमें कुल 34 मैच खेले जाएंगे। इस लीग में कुल 6 टीमों भाग लेगी। इस्लामाबाद यूनाइटेड, लाहौर कलंदर्स, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, पेशावर ज़ालमी, कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तान की टीम इस लीग में खेलेगी। वहीं यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के चार शहरों कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में खेला जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट आईपीएल के दौरान ही पीएसएल करवाने की घोषणा की थी। जिस कारण कई खिलाड़ी पीएसएल में ना खेलकर आईपीएल में खेलना ज्यादा अच्छा समझा। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश ने पीएसएल से पहले आईपीएल को तवज्जो दिया है। कॉर्बिन बॉश को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है। पीएसएल से ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और इस लीग को खेलने से मना कर दिया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button