छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

पत्नी के मायके में रहने से परेशान व्यक्ति ने कागजात जलाने के बाद लगा ली फांसी

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे गुमड़ा में एक व्यक्ति ने पत्नी के मायके में रहने से परेशान होकर कागजात जलाने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत छोटे गुमड़ा इंदिरा आवास निवासी शिवकुमार गोतवाल पिता मदन गोतवाल उम्र लगभग 35 वर्षीय ने घर के कमरे में लगे म्यांर पर गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। परिजनों के बताए अनुसार मृतक शिवकुमार का रात को खाना खाने के बाद सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे, शिवकुमार भी अपने कमरे में सोने चला गया है।

इस बीच बुधवार सुबह शिवकुमार का शव उसके ही कमरे में लगे म्यांर में गमछे से फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इससे परिजनों को होंश फखते हो गए। मृतक का एक पुत्र है, तथा पत्नी का अपने मायके में रहना बताया जा रहा है। कमरे में मृतक द्वारा मरने से पहले अपने कुछ कागजात जलाए है जिसके राख कमरे में मौजूद है। फिलहाल कयास लगया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का मायके में रहने तथा पारिवारिक अनबन के चलते इस तरह का कदम उठाया हो। बहरहाल घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले को विवेचना में ली हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button