देश विदेश

पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, सुनील जाखड़ ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी पंचायत चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस अप्रत्याशित फैसले ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, खासकर तब जब भाजपा पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई थी।वे काफी दिनों से पार्टी से दूरी बनाए हुए थे। रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से वे काफी नाराज चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। यही कारण है कि वे गुरुवार को पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रखी बैठक में भी शामिल नहीं हुए। जब इसे लेकर एक भाजपा नेता ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया। आगे से भी किसी बैठक में शामिल न होने की बात कही।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button