देश विदेश

नीतीश और नायडू राज़ी, NDA ने मारी बाज़ी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी को कुल 240 सीटों पर जीत हासिल हुई है. हालांकि, सहयोगी गठबंधन दल NDA के साथ मिलकर पार्टी सरकार बनाने का दावा करने को लेकर आश्वस्त है.

लोकसभा नतीजों के एलान के तुरंत बाद पूरे देश की निगाहें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे चंद्रबाबू नायडू पर थी, कि क्या ये दोनों दिग्गज नेता NDA के साथ आएंगे या INDIA ब्लॉक के साथ जाने वाले हैं.

दिल्ली में NDA दल की बैठक में इन दोनों नेताओं ने NDA को अपना समर्थन देने का एलान कर दिया है.

टीवी समाचार चैनलों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।

आपको बता दें कि एनडीए 543 सदस्यीय लोकसभा में 272 के बहुमत के आंकड़े से ऊपर है, वहीं 240 सीटें जीतने वाली भाजपा 2014 के बाद पहली बार जादुई आंकड़े से दूर रह गई है और उसे अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button