छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

निजी भूमि से भी लोग मुरुम उत्खनन करने लगे, भूमिस्वामी ने की शिकायत…

रायपुर । राजधानी के आस-पास भी अवैध उत्खनन बढ़ने लगा है। अब तो निजी भूमि से भी लोग मुरुम उत्खनन करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला माना क्षेत्र में आया है, जहां निजी भूमि से मुरुम निकाली जा रही थी। भूमिस्वामी को जब इसका पता चला तो उन्होंने ने वहां पहुंचकर काम रुकवाया और खनन विभाग में इसकी शिकायत भी की है।

दरअसल माना स्थित मनोपचार अस्पताल के पीछे एक निजी भूमि पर अवैध रूप से मुरुम उत्खनन चल रहा था। वहां बाकायदा जेसीबी से मुरुम निकाल कर हाइवा में लोड की जा रही था। बुधवार सुबह जब इसी जानकारी भूमिस्वामी को मिली तो उन्होंने वहां जाकर काम रुकवाया। जानकारी के अनुसार यह भूमि मीरा त्रिपाठी के नाम पर है। उत्खनन में लगे मजदूरों से पूछने पर उन्होंने बताया कि लैखू बैस नामक व्यक्ति यह काम करवा रहा है। फिलहाल भूमिस्वामी ने इस मामले की शिकायत खनन विभाग से की है। शिकायत के बाद अब विभाग क्या कार्रवाई करते है, यह तो समय ही बताएगा।

 

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button