देश विदेश

निक्की हत्याकांड में सामने आया नया मोड़, दहेज के अलावा एक और बात सामने आई

ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने खुद को हत्या में शामिल होने से इनकार किया है। इस केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं। यह मामला केवल दहेज उत्पीड़न तक सीमित नहीं बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, निक्की और उसकी बहन कंचन ने तीन साल पहले घर पर ही एक बुटीक और ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की थी। इसके साथ-साथ वे इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर ‘मेकओवर बाय कंचन’ नाम से एक्टिव थीं। पुलिस के मुताबिक, निक्की के पति विपिन को यह सब पसंद नहीं था। वह अक्सर इंस्टाग्राम रील्स बनाने और पार्लर खोलने को लेकर निक्की से झगड़ता था।

क्या है ये पूरा विवाद

निक्की और कंचन दोनों की शादी 2016 में सिरसा गांव के भाटी परिवार में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। निक्की के पिता ने यह दावा किया है कि उनकी बेटी की हत्या केवल सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर नहीं हुई, बल्कि यह मामला लंबे समय से चल रही प्रताड़ना का नतीजा है।

दहेज में की गई थी भारी भरकम डिमांड

एक अन्य बड़े खुलासे में यह बात सामने आई है कि 2024 में निक्की ने अपने पति विपिन को जारचा गांव में एक अन्य महिला के साथ पकड़ा था। उस युवती ने भी पिछले साल विपिन के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया था। आरोपों के अनुसार, दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी, रॉयल एनफील्ड, नकद और सोना देने के बाद भी विपिन ने निक्की के मायके वालों से 36 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की थी।

कई दिनों से बातचीत थी बंद

नोएडा पुलिस पूछताछ में आरोपी विपिन ने कहा कि वह खुद को निर्दोष मानता है। उसने यह भी कहा कि उसे इस घटना का कोई पछतावा नहीं है। उसके अनुसार पति-पत्नी के बीच झगड़े होना सामान्य बात है। सूत्रों के मुताबिक, घटना से करीब 10-15 दिन पहले से ही निक्की और विपिन के बीच बातचीत बंद थी। दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके थोड़ी देर बाद निक्की के शरीर में आग लगी।

पुलिस अब सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या थी या सुनियोजित हत्या।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button