सेहतस्वास्थ्य

ना चाहिए? फौरन मिलेगी एनर्जी

आयुर्वेद में लाइफस्टाइल और भोजन से जुड़े काफी सारे नियम बनाए गए हैं। जिसे फॉलो करने से आप हेल्दी रह सकते हैं। खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए मना किया जाता है। इसका कनेक्शन केवल मोटापे से नहीं बल्कि डाइजेशन से भी होता है। लेकिन खाने के बाद कुछ ना कुछ पीने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में आयुर्वेदाचार्य बता रहे हैं कि शरीर की जरूरत से अनुसार किस चीज को पीने से एनर्जी मिलती है।

शरीर में थकान होने पर
आयुर्वेदाचार्य ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि खाने के बाद थकान महसूस होने. आलस आने पर कुछ ना कुछ पीने का मन करता है। जब शरीर फिजिकल वर्क, मेंटल वर्क या बहुत ज्यादा बोलने से थका रहता है। तो ऐसे समय में खाने के बद गर्म दूध पीना फायदा करता है। मात्र सौ मिली दूध पीने से भी थकान और आलस दूर हो जाता है।

गर्मी होने पर
खाना खाने के बाद शरीर बहुत गर्म महसूस हो रहा है और पित्त बढ़ गया है। खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो रहा। तो खाने के बाद अंगूर का रस यानी द्राक्षारिस्ट पीने से फायदा होता है।

आलस होने पर
अगर फिजिकल वर्क नहीं भी किया है लेकिन खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा आलस महसूस हो रहा। शरीर में स्फूर्ति नही है और थकान महसूस हो रही। एनर्जी की जरूरत है तो खाना खाने के बाद शहद को पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है। इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button