छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचारराजनीतिक

देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है : अलका लांबा

रायपुर । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ के एक सीट पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ। 26 अप्रैल को देशभर में दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है। छत्तीसगढ़ की तीन सीटो पर मतदान हो रहा है। आप का एक वोट देश को संविधान बचाने के लिये है। एक कीमती वोट देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये है। जो हक अधिकारो को संविधान में दिये गये है और लोकतंत्र की आवाजो को जिसको देश में बैठकर एक तानाशाह सरकार कुचल रही है उसे हमे बचाना है। छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभाओं में मतदान चल रहे है। 22 राज्यों से होकर गुजरी हूं। दक्षिण भारत के केरल में आज 20 के 20 सीटों में वोट हो रहा है।

अलका लांबा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की कहीं कोई लहर नहीं है। आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा। भाजपा का 400 सीटों का दावा खोखला साबित हो रहा है। 10 साल कुशासन के, 10 साल अन्याय काल के, 10 साल तानाशाही के गुजरें। ये चुनाव देश का चुनाव है यह मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दे है।प्रधानमंत्री डरे हुये हैं, अपनी हार को देखकर बौखला गये है। प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे कांग्रेस के न्याय पत्र में मुस्लिम लीग मुसलमानों को सम्पतिया देना हिन्दु मुस्लिम करना कुछ भी आरोप बौखलाहट मे लगाये चला जा रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री से लिखित में मिलने का समय मांगा है। प्रधानमंत्री बताये कांग्रेस के घोषणा पत्र, कांग्रेस के न्याय पत्र के कौन से पन्ने पर जो प्रधानमंत्री जो झूठ बोल रहे है वो लिखा हुआ है। सच्चाई यह है कि भाजपा की हार अब कोई रोक नहीं सकता। उत्तर भारत में भाजपा को भारी सीटो का नुकसान हो रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान जैसे सभी राज्यों में भारी सीटों का नुकसान हो रहा है। सच्चाई यह है कि पांडुचेरी जैसे तमिलनाडु के 40 सीटों का चुनाव हो चुका है। दक्षिण भारत के केरल के 20 सीटों पर चुनाव हो रहा है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में कांग्रेस में हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी है। भाजपा का कोई वहां पर आने की गुंजाईश नहीं हैं। नुकसान उत्तर भारत का है वो दक्षिण भारत में भरपाई होते हुये कहीं नहीं दिख रहा है। इंडिया एलाईंश मजबूती के साथ मुद्दो को लेकर आगे बढ़ रहा है। भाजपा को 180 से 200 सीटो के नीचे रोकने में कामयाब हो जायेंगे और कांग्रेस इंडिया एलाईंश की खुद कांग्रेस ने 317 उम्मीदवार लगभग घोषित कर दिये है। जिसमें सीधा मुकाबला है भाजपा और कांग्रेस में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button