देश के 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी चेतावनी

नई दिल्लीः गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को भी गुजरात, महाराष्ट्र कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, गुजरात, मुंबई, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। 22 और 26 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में भी भारी बारिश हो सकती है। अगले 6-7 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। 25 अगस्त से गुजरात में भारी वर्षा का एक नया दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद,उत्तराखंड और राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।




