देश विदेश

दुकान में स्टील पिघलकर गिरने से तीन श्रमिक की मौत और चार घायल

गुजरात में एक स्टील मील की दुकान में पिघले हुए धातु के गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। फिलहाल, घायल श्रमिकों का इलाज चल रहा है। कीमो स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (केएसआईपीएल) की स्टील मेल्टिंग दुकान अंजार तालुका के बुधामोरा गांव में स्थित है। यहां रविवार तड़के पौने चार बजे कुछ तकनीकी खामी आ गई। इससे गर्म पिघला हुआ स्टील भट्ठी से ओवरफ्लो होने लगा। भट्ठी से बाहर फैलते ही आग लग गई। इस हादसे में भट्ठी के पास मौजूद सात कर्मचारी झुलस गए।

झुलसे मजदूरों को गांधीधाम के निकट आदिपुर के डिवाइन लाइफ अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद चार गंभीर घायलों को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य को कच्छ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में इलाज के दौरान तीन श्रमिकों ने रविवार शाम दम तोड़ दिया। एक और कर्मी का अहमदाबाद अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि तीन अन्य को गांधीधाम के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि ये लोग मध्य प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। दुधई पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button