देश विदेश

दिल्ली में पारा पहली बार इतना लुढ़का, NCR में बारिश की …

नई दिल्ली. दिल्ली की सर्दी अब अपना रंग दिखाने लगी है। गुरुवार को इस मौसम में पहली बार पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान और भी नीचे जाने की संभावना है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान (9.2 डिग्री सेल्सियस) सामान्य ते 2 डिग्री कम है, जबकि बुधवार को यह 10.6 डिग्री दर्ज किया गया था जो इस सीजन का तब तक न्यूनतम था। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों का डेरा हो जाने से शुक्रवार शाम से तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है।

अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई और गुरुवार को यह 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफे का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोप के आगे बढ़ने से न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि हवा की दिशा पूर्वी से दक्षिणी होगी और गति काफी कम होगी। बादल छाए रहने की वजह से तापमान बढ़ेगा।

कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह दिल्ली में बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में 27 नवंबर के आसपास गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर को इस बारिश की वजह से प्रदूषण से राहत मिल सकती है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा। 27 नवंबर के आसपास अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button