छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचारहादसा

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

सरगुजा. जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. नेशनल हाइवे 130 पर हाइवा ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. हाइवा की चपेट में आने से नाबालिग समेत दो नवयुवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई है.

बाइक पर एक 25 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय नाबालिग सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच NH 130 ग्राम दावा के ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही दोनों नवयुवकों की मौत हो गई.

घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हाइवा चालक की तलाश में जुट गई है.

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button