देश विदेश

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

नई दिल्ली ।  गुजरात के अधिकांश जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग की तरफ से एक राहत भरी खबर आई है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 जून तक गुजरात में दस्तक दे सकता है। मॉनसून के आगमन के साथ ही गुजरात के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में अपने निर्धारित समय से पहले ही 30 मई को पहुंच गया था। वहीं, अब तक मानसून तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंच चुका है और जल्द ही गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश और गुजरात में मॉनसून की एंट्री 15 जून तक हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button