तपस्या का पुण्य काम, अयोध्या में बना राम धाम

बालाघाट । भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भारती पारधी कल रामनवमी के पावन पर्व पर राम नगरी रामपायली में प्रदेश के मुख्यमंत्री डां मोहन यादव की जन संकल्प सभा में सम्मिलित हुईं। मुख्यमंत्री ने फिर मोदी सरकार आपकी बेटी, आपके द्वार, भारती दीदी अबकी बार का जन आशीर्वाद लिया। राम दर्शन कर राम भक्तों का अभिवादन किया। सर्वहारा वर्ग के कल्याण की बात कही।
जन कल्याण की आराधना
तत्पश्चात भारती पारधी सिवनी और बालाघाट में राम पूजन कर राम भक्तों को राम जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी। जन्मोत्सव में निकली जीवंत झांकी का पूण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने प्रभु श्री राम, माता जानकी, वीर बजरंगबली से देश की सुख समृद्धि, जनता जनार्दन के कल्याण, ऐश्वर्य और क्षेत्र के समग्र विकास की आराधना की। भारती पारधी ने राम शोभा यात्रा में जनदर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान राममय माहोल की छटा देखते ही बनी। जय श्री राम, जय हनुमान के जय घोषों से रामराज की याद ताजा कर दी। भक्ति भाव से ओतप्रोत भारती ने जनता जनार्दन और राम भक्तों का स्वागत-सत्कार किया। सु मधुर धुन जो राम लाएं हैं, हम उनको लाएंगे की गुंज में सराबोर रामभक्त जमकर झूमे।
अन्नय राम भक्तों का स्मरण
भारती पारधी ने कहा, सदियों की तपस्या का पुण्य काम मिला की प्रभु राम की नगरी अयोध्या में राम का दिव्य, भव्य राम का धाम बना। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले संत, महात्माओं मनिषयो, अन्नय राम भक्तों का स्मरण किया। ऐसे ही रामसेवक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम भक्ति, दृढ़ निश्चय, करोड़ों देशवासियों के समर्पण से पावन नगरी अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का सपना साकार हुआ। जहां भगवान के दर्शन करने का भक्तों को पुण्य लाभ मिल रहा है। अब हम रामराज में रामकाज की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधान सेवक के सेवा, सुशासन देश में चंहुओर नव उन्नति और प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे ।