छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

डेबरू धुर महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तोंगपाल में एफपीओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सहलेखा हेतु आवेदन 09 अक्टूबर तक

सुकमा, डेबरू धुर महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तोंगपाल विकासखण्ड छिन्दगढ़ एक उत्पादक कंपनी है। इस विशेष परियोजना हेतु एफपीओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सहलेखा के लिए क्रमशः 01-01 पद की भर्ती की जाएगी। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेतु शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विषय में स्नातक अथवा एम.एस.डब्ल्यू स्नातकोत्तर उत्तीर्ण, डी.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए, कम्प्यूटर डिप्लोमा निर्धारित है। इसी प्रकार कम्प्यूटर ऑपरेटर सहलेखा हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वी उत्तीर्ण, डी.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए डिप्लोमा अथवा आई.टी.आई, कोपा निर्धारित की गई है। उक्त पदों के लिए लिखित व मौखिक परीक्षा 16 अक्टूबर को समय समय 11ः30 से 12 बजे तक किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक 27 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीक समय शाम 05ः30 बजे तक पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट से मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत छिंदगढ़ के पते पर भेज सकते हैं। वेतन में संशोधित करते हुए एफपीओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी के लिए एक मुश्त मासिक मानदेय 12 हजार रुपये एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सहलेखा के लिए एक मुश्त मासिक मानदेय 8 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। क्रमशः विस्तृत जानकारी हेतु विवरण सुकमा जिले के अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सुकमा डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button