देश विदेशराजनीतिक

डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर इ‎ण्डिया गठबंधन में ‎विवाद

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी प्रमुख पर ‎‎निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ममता मेड डेंगू बयान पर पलटवार करते हुए टीएमसी ने रंजन को कांग्रेस गठबंधन की मर्यादा से सचेत ‎किया। अधीर रंजन चौधरी ने बीते मंगलवार को डेंगू के बढ़ते मामलों पर कहा कि यह डेंगू तो मैन मेड डेंगू है। दूसरे शब्दों में कहें तो ममता मेड डेंगू है, दीदी ने बंगाल के लोगों को लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार ने कह दिया है कि हम कुछ नहीं कर सकते ।.
बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि बंगाल में राक्षसी राज चल रहा है. अधीर रंजन ने कहा कि डेंगू से हो रही मौतों पर पर्दा डाला जा रहा है। मौत का कारण न बताते हुए इसे सामान्य मौत बताया जा रहा है ताकि सरकार की छवि खराब न हो।
उधर इसके जवाब में टीएमसी की ओर से कहा गया कि कांग्रेस को इ‎ण्डिया गठबंधन की मर्यादा का पालन करना चाहिए। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि डेंगू एक समस्या है, लेकिन स्थानीय अधिकारी इसका मुकाबला करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी और प्रदेश कांग्रेस को इ‎ण्डिया गठबंधन की लाइन बरकरार रखनी चाहिए, वे दोहरी नीति अपना रहे हैं, गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व को इस समस्या पर विचार करना चाहिए। टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सीपीएम पश्चिम बंगाल में बीजेपी का सहयोग कर रही हैं। घोष ने कहा ‎कि हमारा नेतृत्व ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी कांग्रेस और इ‎ण्डिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व के सहयोगी हैं। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और सीपीएम मिलकर टीएमसी सरकार को परेशान करने के लिए बीजेपी की मदद कर कर रहे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button