छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

जानें…छत्तीसगढ़ की किस सीट पर प्रत्याशियों को कितना मिला वोट?

रायपुर। भाजपा ने 10 तो कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। कोरबा एक मात्र सीट कांग्रेस के हाथ आई है। यहां से सांसद ज्योत्सना महंत ने फिर जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को 43 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

सबसे बड़ी जीत भाजपा को रायपुर में मिली है। भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोटों से हराया है।

भाजपा का वोट शेयर छत्तीसगढ़ में हर सीट पर हर बार करीब 1 प्रतिशत तक बढ़ा है। सबसे ज्यादा अंतर रायपुर में आया है। इस बार 66.19% वोट भाजपा को मिले हैं। वहीं कांकेर में इस बार भाजपा ने महज 0.15 प्रतिशत के अंतर से जीत हासिल की है।

1. रायपुर : बृजमोहन अग्रवाल 5 लाख 75 हजार 285 वोट से जीते। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। यहां 1996 से भाजपा लगातार जीतती आ रही है।

2. बस्तर : बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप 55 हजार 245 वोट से जीते। कवासी लखमा हारे।

3. बिलासपुर : ये सीट पिछले 40 साल से भाजपा का गढ़ बनी हुई है। बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू 1 लाख 64 हजार वोट से जीते।

4. दुर्ग : भाजपा के विजय बघेल ने अपनी जीत को दोहराते हुए बड़े मार्जिन 438226 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।

5. जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा सीट से इस बार भाजपा की कमलेश जांगड़े 60 हजार वोटों से जीती हैं। उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश सरकार में मंत्री रहे शिव डहरिया को हराया।

6. कांकेर : कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा के भोजराज नाग ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को महज 1884 वोटों से हराया है।

7. महासमुंद : भाजपा की रूप कुमारी चौधरी ने पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को 1 लाख 45 हजार 456 वोटों से हराया है।

8. रायगढ़ : यह सीट हमेशा से भाजपा की रही है। बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2 लाख 40 हजार 391 वोट से जीते.

9. राजनांदगांव : बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय ने 44 हजार 411 वोटों से जीत दर्ज है। भूपेश बघेल हारे

11. सरगुजा : सरगुजा से भाजपा के चिंतामणि महाराज 64 हजार 822 वोट से जीते हैं। चुनाव से पहले वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस की शशि सिंह को हराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button