छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ राजपत्रित वन अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने अशोक सोनवानी व महामंत्री मिर्जा फिरोज बैग

रिपोर्टर – मज़हर इकबाल

रायपुर, छत्तीसगढ राजपत्रित वन अधिकारी संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सोनवानी को पुन: संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है जबकि सचिव सतीश कुमार मिश्रा को संघ का संरक्षक बनाया गया है।

कल हुई छत्तीसगढ़ राजपत्रित वन अधिकारी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ । बैठक में सियाराम करमाकर को सचिव, मिर्जा फिरोज बैग को महामंत्री, दिनेश चंद्र जोशी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राम मूर्ति बघेल को उपाध्यक्ष तथा देवनारायण सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार सोनवानी ने बताया कि संघ की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार वन क्षेत्रपालों के चार स्तरीय वेतनमान के लिए वन मंत्री से पत्राचार किया जाएगा एवं वन मंत्री से प्रत्यक्ष चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन का रूप अख्तियार करना पड़ेगा। अध्यक्ष अशोक कुमार सोनवानी ने बताया कि बैठक में संघ के पदाधिकारी अब्दुल रहमान खान एवं छबिलाल की आकस्मिक मौत पर 2 मिनट मौत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button