छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ में नौतपा का प्रकोप शुरू, तीन डिग्री बढ़ा तापमान

रायपुर  । रेमल तूफान के साथ ही राजधानी सहित प्रदेशभर में नौतपा ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को राजधानी का पारा 43.7 डिग्री पार कर चुका है, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। रविवार को ही एकाएक तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पारा गया था। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से शुष्क हवाओं का आगमन निरंतर जारी है, जिसकी वजह से सोमवार को पारा 44 डिग्री से भी आगे जाने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच रायपुर सहित दुर्ग और बिलासपुर में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है, जो कि 28 मई तक जारी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे क्रमिक रूप से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ चलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच रविवार को भी प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, जबकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस बेमेतरा में, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button