छत्तीसगढ़ की इस सीट से जीत चुके हैं CM साय सहित BJP के कई दिग्गज

रायगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। रायगढ़ से आदिवासी कद्दावर नेता राधेश्याम राठिया को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद पद के प्रत्याशी बनाया है। राधेश्याम के नाम घोषणा होते ही घरघोड़ा से लेकर जिला मुख्यालय में समर्थन का कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए खुशियां जाहिर की।
लोगों की छत्तीसगढ़ गठन होने के बाद से ही रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र भाजपा का कब्जा रहा है, जिसमें भाजपा लगातार जीत का झंडा लहराते आ रही है। वर्तमान मुख्यमंत्री 20 साल तक क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। तत्कालीन सांसद गोमती साय विधानसभा 2023 के चुनाव में पत्थलगांव से जीतने के बाद लोकसभा सदस्य से त्यागपत्र दे चुकी हैं।
रायगढ़ जिले को 25 साल बाद मिला प्रतिनिधित्व का मौका
ऐसे में नए चेहरे की तालाश में रायगढ़ जिले को 25 साल बाद प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। जिसमें भाजपा ने रायगढ़ से आदिवासी कद्दावर नेता राधेश्याम राठिया को उम्मीदवार बनाया है। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि विधानसभा चुनाव में धरमजयगढ़ से टिकट के लिए काफी संघर्ष किए थे, जिस पर उन्हें चुनाव संचालक बनाया गया।
यही वजह रहा कि धरमजयगढ़ सीट पर कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया को एकतरफा जीत का यकीन था, लेकिन गिनती प्रारंभ होते ही उनको झटका लगा। पांचवें राउंड तक लालजीत ने बढ़त बना ली। इसके बाद दसवें राउंड तक हरिश्चंद्र राठिया ने बढ़त ली। इसके बाद 18 वें राउंड तक लालजीत ने लीड ली। अंतिम में 19 और 20 वें राउंड में हरिश्चंद्र ने फिर से लीड ले ली।
आखिरकार लालजीत सिंह राठिया को 9637 वोटों से जीत मिली। लालजीत को 90493 और हरिश्चंद्र को 80856 वोट प्राप्त हुए। हरिश्चंद्र ने कड़ी टक्कर दी थी जिसमें राधेश्याम व उनके नेतृत्व का योगदान भी अहम है, गायक जिला भाजपा के अलग पदाधिकारी नेता भी इसे स्वीकार करते आए हैं। भाजपा शीर्ष नेताओं ने राधेश्याम को मानो एक तरफ से नई पारी की शुरुआत करने के लिए रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।
वर्तमान दायित्व
जिला महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा, जिला रायगढ़ lजिला सह संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, जिला – रायगढ़ lअध्यक्ष, लघु वनोपज समिति, सामारूमा (निर्विरोध) lवर्ष 2014 से 2018 तक सदस्य, परियोजना मंडल एकी. आ. वि. परियोजना धरमजयगढ़। lवर्ष 2017 से 2021 तक अध्यक्ष, लघु वनोपज समिति (निर्विरोध)।
जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा के 25 बरस
– वर्ष 1995 से 2000 तक निर्विरोध उपसरपंच ग्राम पंचायत छर्राटांगर।
– वर्ष 2000 से 2005 तक सदस्य, जिला पंचायत रायगढ़।
– वर्ष 2005 से 2010 तक अध्यक्ष, जनपद पंचायत घरघोडा।
– वर्ष 2010 से 2015 तक सदस्य, जिला पंचायत रायगढ़।
– वर्ष 2015 से 2020 तक निर्विरोध, जनपद सदस्य घरघोड़ा।
भाजपा संगठन व संवैधानिक में पूर्व दायित्व
– वर्ष 1991 से 2005 तक सदस्य भाजपा जिला कार्यसमिति रायगढ़।
– वर्ष 2004 से 2005 तक अध्यक्ष भाजपा घरघोडा मंडल।
– वर्ष 2010 से 2015 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़।
– वर्ष 2014 से 2018 तक जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला रायगढ़।
– वर्ष 2017 से 2021 तक जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला रायगढ़।
– वर्ष 2023 में धरमजयगढ़ विधानसभा चुनाव में संचालक का दायित्व।