छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

चिन्नागेलूर के जंगल में मुठभेड़, नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लांचर से किया हमला

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव से नक्सली अपना ठिकाना बदल रहे हैं। मंगलवार सुबह बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों ने मुठभेड़ में जवानों पर बैरल ग्रेनेड लांचर (BGL)से हमला किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 153 बटालियन व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन के लिए बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर की ओर निकली हुई थी। मंगलवार की सुबह चिन्नागेलूर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल से हमला किया। सुरक्षाबल के जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। नक्सलियों की जंगल में छिपे होने की खबर के बाद इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button