छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

चाय-नाश्ते की दुकान में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, 5 लोग झुलसे

रायगढ़। शहर के ढिमरापुर रोड स्थित होटल ‘मुरारी द किचन’ के पास आज दोपहर एक नाश्ते की दुकान में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा। इस दौरान होटल पर मौजुद 5 लोग ब्लास्ट की चपेट में आने से झुलस गए, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने दुकान के बाहर निकालकर जान बचाई। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए।

बता दें कि होटल में ब्लास्ट से झुलसे सभी 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की वजह से दुकान के बाहर खड़ी एक एक्टिवा और बाइक भी पूरी तरह जल गई है।

बता दें कि इससे पहले बीते 4 जनवरी को इसी नाश्ते की दूकान के पास मौजूद होटल ‘मुरारी द किचन’ में देर रात अचानक आग लग गई थी। भीषण तपीश से होटल में रखे तीन सिलेंडरों के फटने से आग बगल के दुकान तक फैल गई थी। जिसके बाद अफरा-तफरी के बीच सुबह फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button