जिलाप्रादेशिक समाचार

ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के नये पदाधिकारियों ने हरियर छत्तीसगढ़ के लिए कार्य करने लिया शपथ

रायपुर। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के 15 जोन से नवनिर्वाचित अध्यक्षों, सचिवों एवँ नए सदस्यों ने वृन्दावन हॉल सिविल लाइन में शपथ ग्रहण किया। नवनियुक्त पदाधिकारी छत्तीसगढ़ में हरियर छत्तीसगढ़ के लिय कार्य करेंगे।

ज्ञात हो कि संस्था विगत 6 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है और नगर निगम तर्ज पर जोन वार्ड का गठन कर कार्य करती है जिसमें पदाधिकारियों का चयन केवल 1 वर्ष के लिए होता है। इसी कड़ी में 15 जोन से नवनिर्वाचित अध्यक्षों, सचिवों एवँ नए सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया और ये पदाधिकारी वर्ष 2024 में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में हरियर छत्तीसढ़ के लिय कार्य करेगा। अब संस्था 17 जोन से बढ़कर 21 जोन एवं संपूर्ण 70 वार्ड में वार्ड स्तर पर टीम गठन कर कार्य करेगा।

रायपुर का सबसे बढ़ा तालाब गजराज बांध बोरीयाखुर्द वर्ष 2024 में ग्रीन आर्मी के मिशन पर होगा एवं छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को पर्यावरण संरक्षण संबंधी विषय पर जागरूक करने के लिए सवा लाख विद्यार्थीयों की टीम बनाई जायेगी। शपथ अधिकारी श्री अमिताभ दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा सदस्यों को शपथ दिलवाते हुए वचनबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर अध्यक्ष ब्राह्मण पारा जोन – श्रीमती सुषमा सोनी, पुरानी बस्ती जोन – नीलम अग्रवाल, गुढिय़ारी जोन – बिपिन खंडेलवाल, संतोषी नगर जोन – ऋषिकांत चंद्राकर, शंकर नगर जोन – लक्ष्मण साहू, चंगोराभाठा जोन – श्रीमति पदमिनी वर्मा, अमलीडीह जोन श्री राजू लाल यादव, देवपुरी जोन – गजमोहन साहू, टाटीबंध जोन – पीके तिवारी, सरोना जोन – प्रशांत सिंग ठाकुर, सिविल लाइन ज़ोन – संतोष अग्रवाल, समता कालोनी – विजय ऋषिकर, दीनदयाल उपाध्याय नगर – श्याम बघेल, अमलेश्वर ज़ोन – दिलीप तिवारी, देवेन्द्र नगर जोन – श्रीमती अनिता अग्रवाल एवँ सचिव पद हेतु ब्राह्मण पारा जोन – आकाश पांडेय, पुरानी बस्ती जोन – श्रीमती दुर्गा जैन, गुढिय़ारी जोन – मुन्ना सिंग, संतोषी नगर जोन – बबलू साहू, शंकर नगर जोन – अरुण साहू, चंगोराभाठा जोन -श्रीमती पुनिता चंद्रा, अमलीडीह जोन – भरत त्रिवेदी, देवपुरी जोन – सुनील कर्मकार, टाटीबंध जोन – नरेश साहू, सरोना जोन – गौतम गिरी गोस्वामी, सिविल लाइन ज़ोन – यशस्वी रेड्डी, समता कालोनी – सीए मोहित अग्रवाल, दीनदयाल उपाध्याय नगर – नारायण सेन, अमलेश्वर जोन – विनीत दुबे, देवेन्द्र नगर – विपुल साहू एवँ 40 से अधिक सदस्यों ने शपथ ग्रहण लेते हुए वचन बद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button