क्राइमछत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

गांजा के साथ काशी राम गिरफ्तार

रायुपर । नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस के निजात अभियान के तहत कार्रवाई जारी है। इस अभियान के तहत 1 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी काशी राम कुर्रे के खिलाफ मंदिर हसौद थाना में नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

25 मई को सूचना प्राप्त हुई कि दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा महासमुंद की ओर से रायपुर की ओर आ रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत पलौद मोड़ पास चेकिंग प्वाईंट लगाकर वाहनों को चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन को आता देख उसे रूकवाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम काशी राम कुर्रे जिला महासमुंद का निवासी होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी काशी राम कुर्रे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 982 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन सी जी/04/एच यू/1205 तथा 01 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 421/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –
काशी राम कुर्रे पिता सोनू राम कुर्रे उम्र 40 साल निवासी ग्राम मानपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button