सेहतस्वास्थ्य

क्या है ऑटिज्म? बच्चों में दिख रहे इन लक्षणों से हो जाएं अलर्ट

कुछ बीमारिया बचपन से ही बच्चों को परेशान कर सकती हैं। कई बच्चों को आपने देखा होगा जो बोलने और समझने में समय लगा देते हैं। वैसे तो ये नॉर्मल होता है, लेकिन कुछ बच्चों में ये समस्या का संकेट हो सकता है। इस समस्या में बच्चों का मानसिक तौर पर विकास नहीं होता है, मेडिकल भाषा में इस बीमारी को ऑटिज्म कहा जाता है। हर साल 2 अप्रैल को दुनियाभर में वर्ल्ड ऑटिज्म डे मनाया जाता है। इस दिन का उदेश्य जागरूकता फैलाना है। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं क्या है ऑटिज्म की समस्या और इसके लक्षण-

क्या है ऑटिज्म की समस्या?
ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर दिमाग के विकास से जुड़ी एक स्थिति है जो एक व्यक्ति के दूसरों के साथ मेलजोल और उनके बारे में सोचने के तरीके को प्रभावित करती है। इस समस्या की वजह से सामाजिक संपर्क में समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्या के लक्षण मुख्यरूप से बचपन में ही दिखने लग जाते हैं। जो लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं उन्में डिप्रेशन चिंता, सोने में कठिनाई सहित कई दूसरी तरह कि व्यवहारिक समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। जानिए क्या हैं इस समस्या के लक्षण-

क्या है ऑटिज्म के लक्षण
– अपने नाम पर जवाब ना दे पान, ऐसा भी लग सकता है कि वह आपकी बात सुन ही नहीं रहा।
– दूसरे बच्चों के साथ मेलजोल से बचने, इससे ऐसा लग सकता है कि वह अकेले खेलना पसंद करता है
– बोलचाल से बचना या बोलने में देरी करना।
– असामान्य स्वर या लय के साथ बोलना और गाने वाली आवाज या रोबोट जैसी बोली में बोलना।
– शब्दों या वाक्यों को दोहराना और यह नहीं समझना की उनका इस्तेमाल कैसे करना है।
– भावनाओं को व्यक्त नहीं करना और दूसरों की भावनाओं से अनजान होना।
– घंटों तक एक ही स्थान पर अकेले या चुपचाप बैठे रहना।

समस्या से पीड़ित लोगों का ऐसा होता है बिहेवियर
– बार-बार एक जैसी हरकतें करना, जैसे हिलना, घूमना या हाथ फड़फड़ाना।
– ऐसी चीजें करना जिससे खुद को नुकसान पहुंचे, जैसे काटना या सिर पीटना।
– थोड़े से बदलाव पर परेशान होना।
– अजीब हरकते करना, जैसे पैर की उंगलियों पर चलना, अलग बॉडी लैंग्वेज।
– रोशनी, आवाज या टच के प्रति असामान्य रूप से संवेदनशील होना।
– खाने को लेकर चॉइस, जैसे कुछ खाने की चीजों को खाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button