विविध समाचार

क्या शंख बजाने से हेल्थ को होता है फायदा? जानें धर्म से कैसे जुड़े सेहत के तार

अगर आप भारत के हिंदू परिवार में जन्मे हैं तो शंख से जरूर वाकिफ होंगे। पूजा या कथा जैसे अवसरों पर भगवान के सामने शंख जरूर बजाया जाता है। शंख से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं हैं। जैसे वातावरण में पॉजिटिविटी आती है। कुछ लोग मानते हैं कि शंख घर में समृद्धि लाता है। शंख की उपयोगिता सिर्फ धर्म तक ही सीमित नहीं। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे बजाने से शरीर के कुछ अंग मजबूत होते हैं। यहां जानें आपको रोजाना शंख क्यों बजाना चाहिए।

फेफड़े बनते हैं मजबूत
गाड़ियों से बढ़ता पलूशन हमारे लंग्स डैमेज कर रहा है। वायरस से जुड़ी बीमारी भी फेफड़ों को कमजोर बना रही हैं। लंबे समय तक झुककरोम बैठे रहने से भी लंग्स पर प्रेशर पड़ता है। ऐसे में हमें एक्सट्रा केयर की जरूरत है। जब हम शंख बजाते हैं तो फेफड़े की मसल्स फैलती हैं और लंग्स मजबूत बनते हैं। मसल्स के फैलने से ऑक्सीजन का सर्कुलेशन आसान बनता है और दिल पर ज्यादा मेहनत नहीं पड़ती। इस लिहाज से शंख बजाना आपके फेफड़ों के साथ दिल के लिए भी अच्छा है।

इन अंगों को भी होता है फायदा
सिर्फ लंग्स ही नहीं शंख बजाने से आपके यूरिनरी ट्रैक्ट, गर्दन, ब्लैडर पेट के निचले हिस्से और डायाफ्राम की एक्सरसाइज भी होती है।

प्रोस्टेट के लिए अच्छा
कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शंख बजाने से प्रोस्टेट एरिया पर प्रेशर पड़ता है। इससे प्रोस्टेट बढ़ने का खतरा कम होता है।

ब्यूटी बेनिफिट्स
शंख बजाने से ब्यूटी बेनिफिट्स भी हैं। जब आप शंख बजाते हैं तो चेहरे की मसल्स खिंचती हैं। यह फेशियल योगा भी है।

निचले हिस्से की एक्सरसाइज
शंख बजाने में जो ताकत लगती है उससे रेक्टल मसल्स भी मजबूत होती हैं। ऐसा करने से यूरिनरी ट्रैक्ट सहित पेट के निचले हिस्से की एक्सरसाइज भी हो जाती है।

स्पीच थेरपी
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि शंख बजाने से बोलने से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। अगर हकलाने की समस्या है तो भी शंख बजाने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button