देश विदेशफ़िल्मी जगत

क्या पांचवीं बार MET Gala के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी Priyanka Chopra?

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। यह इवेंट 5 मई 2025 को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी ग्लोबल स्टार्स का जमावड़ा लगेगा और सभी की नजरें उनके अनोखे फैशन और स्टाइलिश आउटफिट्स पर टिकी होंगी।

दरअसल, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही मेट गाला में अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अब तक चार बार इस पॉपुलर इवेंट का हिस्सा बन चुकी हैं और हर बार अपने लुक्स से फैशन इंडस्ट्री में धमाल मचा देती हैं। इस बार भी फैंस बेसब्री से उनकी एंट्री का इंतजार कर रहे हैं।

मेट गाला 2025 में शामिल होंगी एक्ट्रेस
मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा इस साल मेट गाला 2025 में पांचवीं बार शिरकत करेंगी। इस बार उनका लुक बेहद खास होने वाला है क्योंकि वह मशहूर डिजाइनर Balmain के क्रिएटिव डायरेक्टर ओलिवियर रूस्तेंग के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी। सिर्फ आउटफिट ही नहीं, बल्कि प्रियंका की ज्वेलरी भी खास रहने वाली है। वह Bulgari के नई हाई ज्वेलरी कलेक्शन के साथ अपने लुक को कंप्लीट करेंगी, जो सिनेमा की रॉयल्टी और फैशन की ताकत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगा। इस बार मेट गाला की थीम ‘Superfine: Tailoring Black Style’ रखी गई है, जो लेखिका मोनिका एल. मिलर की लोकप्रिय किताब से प्रेरित है। इवेंट में न केवल स्टाइलिश आउटफिट्स देखने को मिलेंगे, बल्कि कला, पेंटिंग्स और फोटोग्राफ्स की भी भरमार होगी।

प्रियंका का वर्कफ्रंट
वहीं अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म पर काम कर रही हैं। साथ ही वह अपनी हॉलीवुड सीरीज Citadel के नए सीजन की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास कई और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की भी लंबी लिस्ट है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button