कौन हैं भारत की शान तरणजीत सिंह संधू जिनकी तारीफ में अमेरिका ने पढ़े कसीदे, जान कर फूल जायेगा सीना

अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. अमेरिकी सांसद सीनेटर मार्क वार्नर, सीनेटर एमी क्लोबुचर और सीनेटर जॉन ओसॉफ ने भारतीय तरणजीत सिंह संधू की तारीफ की। दरअसल, संधू अमेरिका में भारतीय राजदूत हैं, जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है और मौका था तरणजीत सिंह संधू के विदाई समारोह का। जानकारी के मुताबिक संधू इससे पहले भी दो बार वाशिंगटन डीसी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. विदाई के दौरान बोलते हुए सीनेटर वार्नर ने कहा- ‘लोकतंत्र और नवोन्मेष दोनों देशों के बीच दोस्ती के मूल्य हैं’, ‘संधू ने दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’
अमेरिका में भारतीय दूतावास के अनुसार, संधू 3 फरवरी, 2020 को संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत के रूप में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, परिवार में उनके दो बच्चे हैं और उनकी पत्नी रीनत संधू हैं. तरणजीत सिंह को फिल्में देखना और किताबें पढ़ना पसंद है। रीनत भारतीय विदेश सेवा में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में नीदरलैंड में भारत के राजदूत के रूप में तैनात हैं।
विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, संधू अमेरिकी मामलों के अच्छे जानकार हैं। क्योंकि उन्होंने 1997 और जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में भी काम किया है। जानकारी के मुताबिक, संधू 1995 से 1997 तक विदेश मंत्रालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (प्रेस) थे। उनका काम भारत में विदेशी मीडिया संबंध था।
तरणजीत सिंह संधू का जन्म 23 जनवरी 1963 को हुआ था। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई द लॉरेंस स्कूल, सनावर, हिमाचल प्रदेश से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जानकारी के मुताबिक, ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री की है।