सावन के महीने में रात या शाम के समय इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक, मिलेगा लाभ

हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का महत्व होता है। आने वाले जुलाई का महीना सावन माह होने वाला है यहां पर सावन के महीने की शुरूआत 11 जुलाई से होगी। सावन के महीने में 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ेगा। सावन का महिना शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में ही भक्त अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करते है।
भगवान शिव की पूजा भक्ति भाव और नियम पूर्वक करने के अलावा पूजा के कई नियम और होते है। यहां पर भगवान शिव की पूजा में सावन के महीने में रात या शाम के समय दीपक जलाने का महत्व होता है। वैसे तो दीपक भगवान शिव के पास ही जलाया जाता है लेकिन कई स्थान है जहां पर सावन के महीने में दीपक जलाने का महत्व होता है।
सावन के महीने में आप इन जगहों पर जलाएं दीपक
सावन के महीने में भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आपको इन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए इसका महत्व होता है।
1- शास्त्रों के अनुसार, आपको सावन के महीने में भगवान शिव के मंदिर में दीया जलाना चाहिए। यहां पर भगवान शिव के समक्ष दीपक जलाने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
2- सावन के महीने में दीया या दीपक आप पहले दिन घर की पूर्व दिशा पर जला सकते है। कहते हैं कि, पूर्व दिशा में सभी देवी-देवताओं और ग्रहों की ऊर्जा समाहित है। ऐसे में इस दिशा में दीया जलाने से भाग्य का साथ मिलता है।
3- सावन के महीने में दीपक आपको भगवान शिव के परम भक्त और वाहन नंदी महाराज के समक्ष सावन के पहले दिन दीपक जलाना चाहिए। कहते हैं कि, भक्ति के संचार के साथ ही दीपक जलाने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
4- भगवान शिव के परिवार के सामने भी सावन के पहले दिन दीपक जलाने का महत्व होता है। घर के पूजा स्थल में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमा के सामने दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। यहां पर दीपक जलाने से सकारात्मक माहौल होता है तो वहीं पर पारिवारिक कलह की शांति होती है।
5- सावन के महीने में पहले दिन आप बेलपत्र के पौधे के सामने दीपक जलाना चाहिए। कहा जाता है कि, बेलपत्र का पौधा, भगवान शिव का प्रिय होता है जिसमें लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में बेलपत्र के पौधे के पास सावन के पहले दिन दीया जलाने से घर में धन-धान्य बढ़ता है।