छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचारराजनीतिक

केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को जारी की 2485.79 करोड़ रुपए की राशि

रायपुर । केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रूपए की किश्त जारी की है। यह किश्त केन्द्र द्वारा 11 दिसम्बर को जारी की गई किश्त के अतिरिक्त है। केन्द्र सरकार से मिली इस राशि से राज्य सरकार को समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय करों से मिली राशि में से छत्तीसगढ़ के हिस्से की राशि राज्य को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह जनता से किए गए हमारे वादों को पूरा करने के हमारे प्रयासों को बल प्रदान करेगा।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button