देश विदेश

कुंभ क्षेत्र में योगी सरकार मंजूर कर सकती है धार्मिक जोन संबंधी प्रस्ताव

महाकुम्भ नगर,  महाकुंभ के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में प्रयागराज और वाराणसी समेत सात जिलों को मिलाकर धार्मिक जोन बनाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी के लिये रख सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक अरैल के त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बैठक में प्रयागराज,वाराणसी,चंदौली,गाजीपुर,जौनपुर,मिर्जापुर और भदोही जिलों को मिला कर धार्मिक क्षेत्र संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेस से प्रयागराज तक नये लिंक एक्सप्रेस वे संबंधी प्रस्ताव के भी मंजूर किये जाने के आसार है।
बैठक में सभी 54 मंत्री हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री पत्रकारों को मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये फैसलों की जानकारी देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम की पावन धारा में डुबकी भी लगाएंगे।
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 कुम्भ मेले में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी। तब मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया था।
अधिकृत सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक के चलते महाकुंभ में आने वाले स्नानार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। पहले ये बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में होनी थी, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बाद में बैठक का स्थान बदल दिया गया। क्योंकि अगर मेला प्राधिकरण के सभागार में मंत्रियों की बैठक की जाती है तो वीआईपी सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती थी।
बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे। यहां योगी समेत सभी मंत्री विधिवत पूजन करेंगे। इसके बाद संगम तट पर बनी जेटी के जरिये त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंदगोपाल नंदी और अनिल राजभर सहित सभी 21 मंत्री और बाकी स्वतंत्र प्रभार वाले और राज्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद विधिवत संगम में स्नान करेंगे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button