छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस करेगी मजदूरों के साथ न्याय : विकास उपाध्याय

रायपुर । कांग्रेस असंगठित मजदूर एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महेंद्र छाबड़ा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, संयुक्त महामंत्री शारीक रईस खान, प्रदेश सचिव नरेश गडपाल शामिल हुए ।

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग के साथ न्याय किया है। कांग्रेस ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। देशहित में समस्त वर्ग कांग्रेस पार्टी का साथ दे, ताकि देश का चहुंमुखी विकास हो। भाजपा केवल अडानी अंबानी जैसे कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है। हमें देश और हर वर्ग के विकास के लिए कांग्रेस सरकार बनाना है।

कांग्रेस बनाएगी सशक्त भारत : मोहम्मद सिद्दीक
असंगठित मजदूर एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कांग्रेस सशक्त भारत का निर्माण करेगी, जो हर वर्ग को साथ लेकर चले। कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद से अब तक देश को संवारने का काम किया है। जबकि भाजपा केवल धर्म की राजनीति करती है। देश के संपूर्ण विकास के लिए कांग्रेस का समर्थन करें।

कार्यक्रम का संचालन रायपुर लोकसभा समन्वयक कन्हैया अग्रवाल ने किया व आभार महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता राय ने किया। कार्यक्रम में , विनोद तिवारी, शब्बीर खान, संगीता दुबे, विवेक सोनी, कन्हैया शर्मा, मुनेश, श्रेयांस, मनोज पाल, मल्लिका प्रजापति, राजेश त्रिवेदी, नागेंद्र वोरा, मुकुंद कागदेलवार, सुरेश बाफना, सल्लू भाई, आनंद पांचाल, विजय बाफना, राजेश कटारे, कमल भोई, शाहरुख सहित इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button