खेल जगतदेश विदेश

एशिया कप में भारत ने लगाया जीत का ‘छक्का’, सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया

एशिया कप के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भारतीय टीम को सुपर ओवर में जीत मिली। सुपर ओवर में भारत ने 3 रन बनाकर जीत हासिल किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप में जीत का छक्का भी लगा दिया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगातार 6 मुकाबले जीते हैं। अब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से 28 सितंबर को होगा।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए। 15 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। उसके बाद अभिषेक शर्मा का साथ देने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर उतरे। दोनों ने पावरप्ले में 71 रन जोड़े। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

अभिषेक शर्मा का पचासा
अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 74 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद 92 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा 61 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक से इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तिलक वर्मा को संजू सैमसन का साथ मिला।

चौथे विकेट के लिए दोनों 66 रनों की साझेदारी की। संजू सैमसन 39 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद हार्दिक पांड्या भी 2 रन बनाकर चलते बने। वहीं एक छोर पर तिलक वर्मा डटे रहे लेकिन वो अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गए। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नाबाद 49 और अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए। श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा ने 1, दुश्मांता चमीरा ने 1, वानिंदु हसरंगा ने 1, दसून शनाका ने 1 और चरिथ असलंका ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 7 के स्कोर पर ही पहला झटका लगा। कुसल मेंडिस बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद पथुम निसांका और कुसल परेरा के बीच शतकीय साझेदारी हुई। निसांका और परेरा के बीच दूसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी हुई। 58 रन बनाकर परेरा आउट हो गए।

वहीं उसके बाद 52 गेंदों पर पथुम निसांका ने अपना शतक पूरा किया। निसांका ने 58 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। इसके अलावा अंत में दसुन शनाका ने नाबाद 22 रन बनाकर मुकाबले को ड्रॉ करवा दिया। जिसके बाद फैसला सुपर ओवर के जरिए निकला। भारत के लिए अक्षर पटेल को छोड़कर सभी गेंदबाजों को सफलता मिली।

सुपर ओवर का हाल
सुपर ओवर में श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। लेकिन पहले ही गेंद पर कुसल परेरा आउट हो गए। उसके बाद पांचवें गेंद पर दसुन शनाका आउट हो गए। श्रीलंका ने सुपर ओवर में केवल 2 रन बनाए। भारतीय टीम के अर्शदीप ने गेंदबाजी की और दो विकेट निकाले। भारत ने पहले ही गेंद पर 3 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button