फ़िल्मी जगत

एल्विश यादव की मां को रोते देख अली गोनी ने किया ट्वीट, उम्मीद है भविष्य में…

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही हैं। साथ ही लोगों के रिएक्शंस भी हैं। एल्विश की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बेटे के अरेस्ट के बाद वह रोती दिख रही हैं। इस पर अली गोनी ने कमेंट किया है और उम्मीद जताई है कि एल्विश जल्द ही अपनी मां से मिल पाएं।
अली का दिल टूटा

यूट्यूबर एल्विश यादव बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा है। एक तरफ लोग उन्हें सनातन धर्म के नाम पर गलत काम करने वाला बता रहे हैं। वहीं एल्विश के फैन्स उनके सपोर्ट में हैं। एल्विश की मां के वायरल वीडियो पर अली गोनी का ट्वीट भी चर्चा में है। अली ने लिखा है, वीडियो में एल्विश की मां को रोता देख मेरा दिल टूट रहा है। उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी ही अपने बेटे से मिलेंगे और आशा है कि भविष्य में वह इन सारी कॉन्ट्रोवर्सीज से दूर रहेगा।
जेल में मिला हलवा

सोमवार को रिपोर्ट्स थीं कि एल्विश ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं जेल से कई तरह की खबरें आ रही हैं कि एल्विश वहां परेशान दिखे। रिपोर्ट्स हैं कि जेल में उन्हें पूड़ी, सब्जी और हलवा दिया गया। एल्विश के फैन्स उनके जल्दी वापस आने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button