फ़िल्मी जगत

एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर ईशा मालवीय बोलीं- मैं आशा करती हूं उनके पैरेंट्स को…

एल्विश यादव के गिरफ्तार होने से सभी हैरान हैं। इसी बीच उनके पैरेंट्स के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां इंटरव्यू देते वक्त दोनों बहुत रोते हैं। दोनों का वीडियो देखकर सभी काफी इमोशनल हो रहे हैं। वहीं इस बारे में हाल ही में ईशा मालवीय से पूछा गया। बता दें कि ईशा की एल्विश के साथ अच्छी दोस्ती थी। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया था।

अब हाल ही में ईशा को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान का टेलीचक्कर ने वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उनसे पूछा गया कि एल्विश अरेस्ट हो गए हैं तो वह हंसते हुए हाथ जोड़कर कहती हैं, ‘अरे यार प्लीज’। इसके बाद ईशा से पूछा गया कि उनके पैरेंट्स का इंटरव्यू देखा आपने वो काफी इमोशनल हैं तो ईशा कहती हैं, ‘यार नहीं मैं फिलहाल नहीं हूं टच में। आशा करती हूं कि सब सही हो जाएगा। उनके पैरेंट्स को ताकत मिले और एल्विश को भी।’

बता दें कि कुछ दिनों पहले एल्विश ने ईशा के साथ वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बीच पर चलते नजर आ रहे थे। बैकग्राउंड में ईशा का हाल ही में रिलीज हुआ गाना वे पागला चल रहा था। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो शेयर कर एल्विश ने लिखा था, ‘वक्त के बदलने से दिल कहां बदलते हैं, आप से मोहब्बत थी आप से मोहब्बत है।’

एल्विश के केस की बात करें तो उनके पैरेंट्स ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेनका गांधी को लेकर कहा कि अगर वह हमारे बच्चे की गिरफ्तारी से खुश हो गई हैं तो अब रहम कर दें। हम नहीं जानते कौन हैं पीएफए वाले।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button