छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

एयरपोर्ट के विकास में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सीजे बोले

कोर्ट ने पूछा कि जब राज्य और केंद्र दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार है, तो प्रगति क्यों नहीं हो रही? उन्होंने अफसरों की बॉडी लैंग्वेज पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता ही नहीं कि वे कुछ करना चाहते हैं। कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव और रक्षा मंत्रालय के सचिव से अगली सुनवाई में शपथ पत्र के साथ प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

चार साल पहले शुरू हुए एयरपोर्ट को 3सी से 4सी कैटेगरी में अपग्रेड करने, नाइट लैंडिंग और महानगरों से सीधी उड़ान की मांग को लेकर दो जनहित याचिकाएं दाखिल हुई थीं। सीनियर एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव और संदीप दुबे ने मौजूदा स्थिति कोर्ट को बताई। तस्वीरों में काम की जगह सिर्फ गाड़ी और कुछ लोग दिखे, जिससे कोर्ट और नाराज हो गया। रक्षा मंत्रालय ने पहले ही 286 एकड़ जमीन पर कार्य की मंजूरी दी थी, लेकिन अब जमीन हस्तांतरण और कीमत को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button