छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

एक बार फिर मानसूनी गतिविधियों में तेजी, छत्तीसगढ़ में 5 दिन होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने वाली है। मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के कारण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इधर मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का मुख्य केंद्र मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों में इस बार मानसून ज्यादा मेहरबान है। यहां लगातार भारी से अति भारी बारिश हो रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। वहीं धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। वहीं हवा की रफ्तार 30 से 40 KM प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट तीन घंटों के लिए जारी है।

रायपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर श्री गंगानगर से लखनऊ, पटना होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पांच दिन पहले भारी बारिश ने नदी-नालों का जल स्तर बढ़ा दिया था, जब अब कम हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 20 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 33.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकार्ड किया गया है। रायपुर, भिलाई-दुर्ग, बिलासपुर में आज बादल छाए हुए हैं। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button