देश विदेश

आम पर्यटकों के लिए कल बंद रहेगा ताजमहल, ये है वजह?

आगरा: अगर आप मोहब्बत की निशानी और दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल देखने जाने की सोच रहे हैं तो ठहर जाएं। 23 अप्रैल 2025 यानी मंगलवार को यह ऐतिहासिक स्मारक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। दूर-दराज से इस खूबसूरत स्मारक को देखने आने वालों को प्रवेश न मिल पाने से उन्हें निराशा हो सकती है। ऐसा नहीं कि ताजमहल में कोई निर्माण कार्य चल रहा है दरअसल अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी विंस अपने परिवार के साथ बुधवार को इसे देखने जा रहे हैं। इसलिए इसे आम सैलानियों के लिए बंद रखा गया है।

जेडी विंस अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इन दिनों भारत दौरे पर आए हुए हैं। यहां वह कई स्थानों पर विजिट करने के लिए गए हैं। 23 अप्रैल को वह दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल को देखने के लिए परिवार के साथ जाने वाले हैं। ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल को बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति अपने परिवार के साथ बुधवार को आगरा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ऐतिहासिक ताजमहल देखने के साथ परिवार के साथ कुछ वक्त यहां बिताएंगे। एयरपोर्ट पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद उनकी अगुवानी करेंगे। एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पहले परिवार के साथ होटल आईटीसी मुगल पहुंचेंगे और फिर बाद में ताजमहल देखने जाएंगे। वेंस चार दिन के भारत दौरे पर आए हैं। उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की है।
टिकट विंडो भी बंद रहेगी

ताजमहल में बुधवार को प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आम सैलानी यहां घूमने के लिए नहीं जा सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से ताजमहल में आम सैलानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए आदेश जारी किया गया है। यह भी निर्देश दिया गया है कि टिकट विंडो को भी उस दिन न खोला जाए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
साल 1632 में मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी के प्रेम की यादगार निशानी के रूप में वर्ष 1632 में ताजमहल बनवाया था। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इस खूबसूरत इमारत को बनने में करीब 21 साल लगे थे। वर्ष 1653 में यह बनकर तैयार हुआ था। अपनी पत्नी मुमताज महल के मकबरे को शाहजहां से प्रेम की निशानी का नाम दिया था। संगमरमर के बने इस ऐतिहासिक मकबरे को हर साल 50 लाख से ज्यादा सैलानी देखते आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button