छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

आदिवासी युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 2 जुलाई को

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष ने रायपुर में लोहांडीगुड़ा के छात्र की हत्या के विरोध में 2 जुलाई को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालायों में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम एनएसयूआई द्वारा आयोजित किया जायेगा।

भाजपा सरकार की लचर कानून- व्यवस्था मुख्यमंत्री की अकर्मण्यता तथा अनुभवहीन गृहमंत्री के क्रियाकलाप से आये- दिन राजधानी सहित प्रदेश में अपहरण, हत्या व मॉब-लिंचिंग जैसी गंभीर घटनाये घट रही है। बस्तर के लोहंडीगुड़ा निवासी 21 वर्षीय छात्र मंगल-मुरिया को राजधानी रायपुर के कुछ आपराधिक तत्व के लोगों द्वारा सरेआम अपहरण कर पीट-पीट कर मार डाला गया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button