देश विदेश

आतंक की कीमत चुकानी होगी: मोदी

प्रधानमंत्री ने 103 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन
राजस्थान को बिजली परियोजना समेत कई दीं सौगातें
कहा, मोदी का दिमाग ठंडा है, पर लहू गर्म
गति एवं गौरव के प्रतीक हैं अमृत स्टेशन : योगी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से लिया हिस्सा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से गुरुवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों में कहा कि अब उसका स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर का नाटक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीधे युद्ध में भारत से नहीं जीत सकता, इसलिए उसने आतंकवाद को लड़ाई का हथियार बनाया है, लेकिन अब आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकार में कोई फर्क नहीं किया जाएगा। हर आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था को चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से बातचीत और व्यापार बंद रहेगा और सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) ही एकमात्र मुद्दा होगा जिसपर कोई संवाद होगा। प्रधानमंत्री ने भारत के इस नए रूप को रौद्र रूप बताया और जनता की ओर से मिले मोदी-मोदी के नारों को सम्मान पूर्वक स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, मोदी का दिमाग ठंडा है, पर लहू गर्म है। मेरी नसों में लहू नहीं, गरम सिंदूर बहता है। उन्होंने आतंकवादियों को चेताते हुए कहा कि जो भारत के खून से खेलेंगे, वे मिट्टी में मिलाए जाएंगे। पहले घर में घुसकर मारा था, अब सीने पर प्रहार किया है। पाकिस्तान को आगाह करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ह्लहर आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था चुकाएगी। उसे पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा। भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा।

इस दौरान भारत की आतंक को लेकर नई तीन सूत्री नीति का उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब आतंकी हमले पर करारा जवाब दिया जाएगा। समय और तरीका सेना तय करेगी और शर्तें भी हमारी होंगी। परमाणु बम की गीदड़ भभकियों से भारत नहीं डरेगा। हम आतंकियों और सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे। भारत अब सिर्फ प्रतिशोध नहीं, बल्कि न्याय करेगा। 23 अप्रैल के हमले क 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने की कार्रवाई इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने बीकानेर जिले में स्थित देशनोक रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में 103 पुनर्विकसित ‘अमृत स्टेशनों’ का उद्घाटन किया। ये स्टेशन 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित हैं और इन्हें 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री ने राज्य में बुनियादी ढांचे, संपर्क सुविधा, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए जमकर सौगातों की बौछार कींहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button