प्रादेशिक समाचारराजनीतिक

आज शाम विशेष विमान से आएंगे पर्यवेक्षक, कल होगा छत्तीसगढ़ के सीएम का ऐलान

रायपुर. छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों में भाजपा काे नए मुख्यमंत्री का ऐलान करने में कोई जल्दबाजी नहीं है। भाजपा हर राज्य के लिए सोच समझ कर फैसला करना चाहती है क्योंकि आने वाले साल में लोकसभा के भी चुनाव है। भाजपा इसमें अपना नफा नुकसान देखकर ही फैसला करने पर गंभीर है। भाजपा के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम आज शाम काे विसेष विमान से राय़पुर पहुंच रहे हैं। कल विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद यहां पर मुख्यमंत्री बनाने की कवायद चल रही है। दिल्ली में इसको लेकर मंथन हो चुका है। अब भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक भी तय कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए तीन सदस्यों में दो केंद्रीय मंत्री हैं। इस समय दिल्ली में संसद का सत्र चल रहा है, ऐसे में दोनों मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय महासचिव के यहां पर शनिवार की शाम तक ही आने की संभावना है। पर्यवेक्षकों के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन भी आएंगे। पहले इनके शुक्रवार काे आने की संभावना थी, लेकिन अब ये भी पर्यवेक्षकों के साथ आएंगे।
विधायकों से होगी रायशुमारी
पर्यवेक्षक यहां आने के बाद जहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे, वहीं दूसरे दिन कल ठाकरे परिसर में विधायक दल की बैठक होगी। इसमें तीनों पर्यवेक्षक भाजपा के 54 विधायकों के साथ वन टू वन बात करके उनकी इच्छा जानने का प्रयास करेंगे कि वे किनको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सभी से बात करने के बाद विधायकों को बताया जाएगा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के रूप में किनका नाम तय किया है। विधायक दल की बैठक के बाद रविवार की शाम-रात तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। दूसरे दिन राज्यपाल से मिलकर इसकी जानकारी दी जाएगी। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह खरमास से पहले 14 दिसंबर को होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button