आज दोपहर तक डिसचार्ज हो सकते हैं सैफ अली खान! बहन ने बताया एक्टर का हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को आज लीलावती हॉस्पिटल से डिसचार्ज किया जा सकता है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने कन्फर्म किया है कि डिसचार्ज पेपर वर्क बीती रात पूरा कर लिया गया था एक्टर को आज दोपहर में डिसचार्ज किया जा सकता है। गुरुवार को एक्टर के घर में घुसकर शहजाद नाम के शख्स ने उन पर हमला कर दिया था जिसके बाद चाकू के कई गहरे जख्मों के चलते उन्हें एडमिट किया गया था। हमलावर को मुंबई पुलिस ने बीते रविवार को एक लेबर कैंप से गिरफ्तार कर लिया था। उधर सैफ अली खान की सेहत में पहले से काफी सुधार आया है।
सैफ की बहन ने बताया सेहत का हाल
सैफ अली खान की बहन सबा ने भी एक्टर की सेहत का हाल बताते हुए बताया था कि उनकी सेहत में काफी सुधार है। सबा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “भाई के साथ वक्त बिताकर बहुत अच्छा लगा। बीते 2 दिनों में उन्हें लगातार पॉजिटिव और रिकवर करते देखकर खुशी हो रही है।” सबा ने परिवार के साथ और सुरक्षित होने की बात लिखते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। सबा ने गले मिलने वाले इमोजी बनाते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि हम एक परिवार के तौर पर हमेशा साथ हैं।
सैफ दोपहर तक हो जाएंगे डिसचार्ज!
सैफ अली खान को सोमवार को डिसचार्ज किया जाना था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें एक और दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखने की बात कही, जिसके बाद उन्हें डिसचार्ज किए जाने की प्रक्रिया सोमवार देर रात शुरू की गई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर नितिन डांगे ने कहा कि उन्हें मंगलवार को डिसचार्ज कर दिया जाएगा। सैफ अली खान की सेहत में पहले से काफी सुधार है और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं।