खेल जगत

आईपीएल : मुंबई ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

मुंबई । मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम की ये आईपीएल 2024 में पहली जीत है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कई रिकॉर्ड बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 234 रन बनाए। लेकिन मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा पाया। टी20 क्रिकेट के इतिहास में मुंबई इंडियंस पहली ऐसी टीम बन गई है। जब किसी टीम ने 230 प्लस रन बनाए हैं और किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया है। इससे पहले सोमरसेट की टीम ने केंट के खिलाफ 226 रन बनाए थे। तब भी सोमरसेट की तरफ से कोई भी बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया है। मुंबई इंडियंस ने 234 रन बनाए। जो आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button