छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

अबूझमाड़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवान शहीद

बस्तर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए। साथ ही एक जवान भी शहीद हो गया है। शनिवार देर रात से अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

इस अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 03/01/2025 को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य दिनांक 04/01/2025 के शाम से रुक रुक कर मुठभेड़ जारी रही।

सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सर्च में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद हुए है। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button