छत्तीसगढ़प्रादेशिक समाचार

अचानकमार्ग के जंगलों में फिर दिखे बाघ के निशान, वन विभाग अलर्ट

कोटा।  बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के जंगलों में एक बार फिर बाघ के पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई है। यह निशान बैंड-अचानकमार के आसपास देखे गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह बाघ अचानकमार टाइगर रिजर्व से भटककर कोटा के जंगलों में आ सकता है।

ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत सर्च अभियान चलाया, लेकिन बाघ की उपस्थिति नहीं मिली। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, यह बाघ अचानकमार टाइगर रिजर्व का नहीं है, बल्कि किसी अन्य जंगल से भटककर यहां आ सकता है।

विभाग ने बताया कि बाघ के रतनपुर-बेलगहना की ओर मूवमेंट करने की आशंका है। कोटा के जंगलों में पिछले कुछ महीनों में कई बार बाघ के निशान देखे गए हैं, जिस कारण वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और अलर्ट जारी कर दिया है।

मुख्य संपादक यशवंत खेडुलकर

सह सम्पादक शैलेन्द्र चिटनवीस जशपुर जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button